चार बेटियों की पढ़ाई के लिए आगे आई गणेश उत्सव समिति

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|आर्थिक संकट से जूझ रही विधवा सुगना माली की चार बेटियों की परीक्षा फीस के लिए श्री गणेश उत्सव प्रबंधन एवं सेवा समिति ने आर्थिक सहायता दी। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि सुगना किराए के मकान में बेटियों के साथ रहती हैं। सहायता से बच्चियों की पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी। इस दौरान सुभाष गर्ग, लादूलाल माली, घनश्याम दास व कैलाशचन्द्र समदानी मौजूद रहे।