Homeभीलवाड़ापूर्व विधायक विशंभर दयाल बोहरा की पत्नी महुवा सरपंच तारा देवी बोहरा...

पूर्व विधायक विशंभर दयाल बोहरा की पत्नी महुवा सरपंच तारा देवी बोहरा का निधन

महुआ में शोक की लहर

महुवा (हर्ष अवस्थी) 3 मई
स्मार्ट हलचल/महुवा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विशंभर दयाल बोहरा की धर्मपत्नी महुआ की प्रथम महिला सरपंच रही तारा देवी बोहरा का गुरुवार को दोपहर में निधन हो गया जिसकी खबर लगते ही महुवा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय विशंभर दयाल बोहरा महुवा से निर्दलीय विधायक रहे हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी बोहरा, उनके पुत्र कृपा शंकर बोहरा सरपंच, उनके पुत्र विजय शंकर बोहरा नगर पालिका महुवा के चेयरमैन व दो बार महुवा विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। पुत्रवधू प्रेम देवी बोहरा सरपंच, पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर बोहरा उपसरपंच रहे हैं। वही उनके पोते अजय बोहरा महुवा से विधायक का चुनाव लड़ चुके है।

 

श्रीमती तारा देवी बोहरा के निधन के समाचार सुनकर जहां लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे मोटूका रोड स्थित बोहरा तिवारा श्मशान घाट पर किया गया। इस दुखद स्थिति में परिवार को संबल बांधने के लिए महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान भी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि देश की आजादी के बाद तारा देवी बोहरा महुवा की प्रथम महिला सरपंच बनी थी। उनके निधन का समाचार सुन आज उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES