RPSC के पूर्व सदस्य सुरजीत मीणा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, पैतृक गांव जीवली में हुआ अंतिम संस्कार

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य सुरजीत मीणा का सोमवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे जयपुर के एसएफएस स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हृदयाघात होने से उनका निधन हो गया।सुरजीत मीणा वर्ष 2013 से 2019 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे थे। उनके निधन की सूचना से ग्राम जीवली सहित गंगापुर सिटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जीवली में किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक रामकेश मीणा सहित सैकड़ो लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सुरजीत मीणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मीणा के ससुर थे। उनके पुत्र भुवनेश मीणा राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पारिवारिक व्यवसाय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।सुरजीत मीणा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन पर परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने दुख व्यक्त किया है।