पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शीशराम ओला की जयंती मनाई

भरत सिंह कटारिया

ककराना। स्मार्ट हलचल|कस्बे में स्थित बस स्टैंड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्वर्गीय शीशराम ओलि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झुंझुनू जिले के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत ढांचे के निर्माण में पद्मश्री शीशराम ओला के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनू जिले को पहचान दिलाने व आमजन के कल्याण के लिए ओला द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एडवोकेट केसर देव सैनी, राकेश जमालपुरिया, मुबारिक, अनिल सैनी, मनीष सैनी, विजय सैनी, प्रहलाद सैनी, सतनारायण, प्रभु दयाल, बजरंग लाल, विकास, गिरधारी लाल, छितर मल, गणेश कुमार आदि मौजूद थे।