चार दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

(दीपक राठौर)

स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा बिजोलिया द्वारा नगर में लगाए गए चार दिन के योग शिविर का आज समापन हुआ|शाखा के सचिव वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा जनजीवन में अपने स्वास्थ्य को प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए भारत विकास परिषद शाखा बिजौलियाॅ द्वारा त्रैमासिक योग शिविर का आयोजन किया जाता है । शिविर मे योग शिक्षक- डाॅ.डी.एस.मेहर , कन्हैयालाल शर्मा ,संजय टांक , भारती सेठिया द्वारा आसन , प्राणायाम तथा ध्यान के द्वारा शरीर को संपूर्ण स्वस्थ रखने का योगाभ्यास करवाया गया
इस चार दिवसीय योग शिविर में संघ चालक दिलदार सिंह , ओम मेडतिया , मुकेश धनोपिया , डाॅ. राजकुमार गौतम, विनोद सेठिया , अरूण गुरूजी , धर्मचंद कुमावत , चंद्रशेखर मेवाड़ा सहित लगभग 65 महिलाओ और पुरूषों ने भाग लिया
श्री वेद प्रकाश ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन आदर्श विद्या मंदिर बिजोलिया में प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक योग साधना करवाई जाती है तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 18 जून से 21 जून तक बिजोलिया में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा