कोटा सिटी राउंड टेबल 358 द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा सेक्टर 2-3 में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

स्मार्ट हलचल|कोटा सिटी राउंड टेबल 358 की ओर से आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा सेक्टर 2-3 में एक निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. रोहित भाटिया एवं उनकी टीम ने लगभग 250 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कोटा सिटी राउंड टेबल 358 के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में संस्था द्वारा शहर के अनेक सरकारी विद्यालयों में ऐसे निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श मिल सके।
इस अवसर पर संस्था के सचिव रमन भाटिया, टेबलर सिद्धार्थ गौतम एवं किंशुक जैन भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन एवं संस्था के सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।