रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा विगत एक माह से स्थानीय गणेश मंदिर परिसर में संचालित निशुल्क मेहंदी एवं पेंटिंग प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।
संगठन सचिव सुधा फलेट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
समारोह की मुख्य अतिथि आर टी एम से श्रीमती नीतू सिंह रहीं। बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू सिंह का माला एवं पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
एक माह तक चले इस शिविर में बच्चों एवं बालिकाओं को मेहंदी कला एवं पेंटिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों की मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के लिए ठंडे एवं शीतल पेय की विशेष व्यवस्था भी की गई।
संस्था अध्यक्षा श्री मति मालती अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य बच्चों एवं युवतियों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। संस्था अध्यक्षा श्रीमती मालती अग्रवाल द्वारा शिवर संचालिका श्री मति सरोज गुप्ता को भेंट स्वरूप उपहार दे कर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिन रजनी क्षोत्रिय ,कोषाध्यक्ष राजेश बिरला, लता मूंदड़ा ,वंदना लड़ा ,परमजीत कौर, अंशीता वरदानी ,मीता आहूजा, गरिमा जैन ,इशिका आहूजा, कविता आहूजा ,सोनी माधवानी ,प्रीति सोनी, मनीषा शर्मा, अंजु जयसवाल, सुमन चतुर्वेदी, रेखा चतुर्वेदी ,शकुन रावत, सीता खंडेलवाल, मनोरमा अग्रवाल, आशा काग्या , रूपी मुटरेजा आदि सदस्य उपस्थित रहे
