तीन साल से फरार स्थाई वारण्टी परमानन्द गिरफ्तार

लाखेरी – स्मार्ट हलचल।लाखेरी पुलिस ने शुक्रवार को गुढ़ा गांव से तीन साल से फरार चल‌ रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।‌जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी अवनीश कुमार शर्मा IPS ने बताया महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा के निर्देशानुसार अनुसंधानाधीन प्रकरणों में वांछित अपराधियों /स्थायी वारंटियों /उद्घोषित अपराधियों/धारा 335 बीएनएसएस में वांछित/173(8) दंप्रसं में वांछित /ईनामी अपराधियों/ में गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के निर्देशन में वृताधिकारी लाखेरी नरेन्द्र कुमार नागर आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना लाखेरी सुभाषचन्द्र उ.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें तीन साल से फरार स्थायी वारन्टी परमानन्द को ग्राम गुढा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देशो की पालना मे थाना लाखेरी में टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यो व स्थानीय मुखबिरी की सूचना पर विशेष प्रयास करते हुये न्यायालय जिला एवं सेशन न्यायालय जिला बून्दी में लम्बित प्रकरण नं. 204/2023, 198/2023 व 199/2023 परमानन्द बनाम मुरली मनोहर मे 03 साल से फरार वांछित स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी परमानन्द की तलाश की गई । स्थाई वारन्टी परमानन्द अपना मूल पता बदल बदल कर रह रहा था जो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे पुलिस टीम ने आज ग्राम गुढा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । स्थायी गिरफ्तारी वारंटी परमानन्द पुत्र शंकर लाल मेहरा उम्र 63 साल निवासी रेलवे स्टेशन लाखेरी थाना लाखेरी जिला बून्दी हाल अडीला थाना काप्रेन जिला बून्दी का निवासी है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुभाषचन्द्र, हैड कांस्टेबल भोजराज, कांस्टेबल राकेश शामिल रहे।