महेन्दी रस्म व पंचामृत अभिषेक के साथ आज होगा महोत्सव का शुभारंभ
पावटा/स्मार्ट हलचल/गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कस्बे स्थित गणेश मन्दिर में विनायक कमेटी के तत्वाधान में पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर दो दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ होगा।कमेटी सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार प्रातः 8 बजे भगवान गजानन्द गणेश जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर मेहन्दी रस्म से महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें माता – बहिनों द्वारा भगवान गजानन्द के महेन्दी लगायी जायेगी। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत् पूजा अर्चना करते हुए भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा तथा दोपहर 3.30 बजे कस्बे के रामलीला मैदान से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मन्दिर परिसर पहुँच कर विसर्जित होगी। 7 सितम्बर शनिवार को दोपहर 12 बजे भगवान की महाआरती एवं सायंकाल 6 बजे से मन्दिर परिसर के सामने भव्य आकर्षक झांकी सजायी जायेगी।कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौप दी गई।