सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

महवा थाना पुलिस ने दो पानी की मोटर और गैस सिलेंडर किया बरामद, एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

 

अमर चन्द बैरवा

दौसा|स्मार्ट हलचल|महवा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटर और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुन्दन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को परिवादी विनोद कुमार निवासी पाराशर कॉलोनी, महवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20, 23 और 29 सितंबर को अज्ञात चोर महवा कस्बे में अलग-अलग स्थानों से 3 गैस सिलेंडर, 4 पानी की मोटर, बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। इस पर थाना महवा में प्रकरण संख्या 413/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 5 अक्टूबर को पिन्टू (25) निवासी कुम्हार मोहल्ला, गणेश चौक महवा तथा 6 अक्टूबर को राहुल (27) निवासी गणेश चौक महवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो पानी की मोटर और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया।

पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी की शेष संपत्ति की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। कार्रवाई में महवा थाना पुलिस की टीम की विशेष भूमिका रही।