गंगापुर – गंगापुर शहर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस व संयुक्त व्यापार संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 मई को गंगापुर बंद का आव्हान किया गया। अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ,गंगापुर संजय कुमार रुइया व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज चंदेल ने बताया कि गंगापुर शहर में सफाई व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है जिस कारण संपूर्ण नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। नालिया कीचड़ से सनी हुई है। पूरे गंगापुर शहर में सफाई व्यवस्था बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी है। मौसमी बीमारियां भी फैल रही है। जिससे आमजन का जीना दूभर हो रहा है। बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए विरोध स्वरूप कल दिनांक 28 मई को संयुक्त व्यापार संघ गंगापुर व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बंद का आह्वान किया।
प्रशासन व सफाई कर्मियों के बीच वार्ता रही असफल
दिनांक 27 मई को शाम तक सफाई कर्मियों और प्रशासन के मध्य वार्ताओं का दौर चला उसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। नगर निगम भीलवाड़ा आयुक्त हेमाराम चौधरी, गंगापुर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, गंगापुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल व गंगापुर नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के बीच 3 घंटे तक वार्तालाप का दौड़ चलता रहा लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।
