सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से भीलवाड़ा के विकास पर की विस्तृत चर्चा,हवाई सेवाओं व नए रेल्वे ट्रेक के विषय पर हुई बात

स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने आज जयपुर सीएमआर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भीलवाड़ा में विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की चर्चा में सांसद अग्रवाल ने मुख्य रूप से भीलवाड़ा से कमर्शियल हवाई सेवाएं एवं नई रेलवे ट्रैक व साथ ही
ESI हॉस्पिटल को केंद्र सरकार के अधीन संचालित करने की सारगर्भित बात हुई ।।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल भीलवाड़ा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है
प्रतिदिन जिले के विकास के लिए दिल्ली जयपुर पहुंच केंद्र व राज्य सरकार से नित नए कामो को लेकर चर्चा कर मंत्रियों के दौरे करवाकर विकास को अमलीजामा पहनाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।
इसी क्रम में सांसद अग्रवाल
CMR में मुख्यमंत्री से
व राजस्थान सरकार के नागरिक उड्डयन मन्त्री गौतम दक से भी सचिवालय में मुलाक़ात कर पुरजोर आग्रह किया ।।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नागरिक उड्डयन विभाग के उच्च अधिकारी से हाथोहाथ बात कर भीलवाड़ा में कमर्शियल फ्लाइट प्रारंभ करने के लिए आवश्यक जरूरतों की तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश प्रदान किये ।।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जी ने आज भीलवाड़ा जिले के समग्र विकास के लिये हमारी बात सुनकर उसपर आवश्यक कार्यवाही की इसपर सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद दिया व आभार ज्ञापित किया।।