गंगापुर में ईद-उल-अजहा बकरीद पूरे अदब, एहतराम और पारम्परिक धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया

गंगापुर – समर्पण और अकीदत का मुकद्दस त्योहार ईद-उल-अजहा बकरीद गुरुवार को गंगापुर शहर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। अंजुमन कमेटी के अनुसार ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज गुरुवार सुबह 8:15 बजे बारी दरवाजा स्थित मुख्य ईदगाह में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय की ओर से गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद पूरे अदब, एहतराम और पारम्परिक धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह में नमाज अदा कर देश के अमन चैन की दुआ मांगी गई। समाजजन एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मौलाना की शाही सवारी कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। नमाज के बाद घरों में कुर्बानी दी गई व दावतों का दौर चल पड़ा, बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।