जनसमस्याओं को लेकर गंगापुर कस्बा बंद

गंगापुर -गंगापुर की जन समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस व संयुक्त व्यापार संघ द्वारा गंगापुर बंद है। गंगापुर कस्बे में गुरुवार सुबह से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें जिसके चलते गंगापुर कस्बे के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है वहीं पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। ईद-उल-अज़हा के त्यौहार को लेकर भी मुस्लिम समाज के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है