गैरूडी मंगरी बाड़े में बंदी बकरियों पर पेंथर ने किया हमला, 6 मवेशियों में से एक का शव मिला 4 लापता

गंगापुर – गैरूडी मंगरी बाड़े में बंदी बकरियों पर पेंथर ने किया हमला, 6 मवेशियों में से एक का शव मिला, एक बकरी जीवित मिली,4 लापता। नारायण सालवी के गैरूडी मंगरी निवासी के बाड़े में बंधी हुई थी 6 बकरियां, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, पेंथर व एक शावक के पगमार्क मिले। गैरूडी मंगरी के निकट जंगल में वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया जा रहा है। क्षेत्र में पेंथर के पगमार्क मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार पैंथर मवेशियों का शिकार कर रहा है। ऐसी कई वारदातें क्षेत्र में अब तक घटित हो चुकी है लेकिन वन विभाग को अब तक पैंथर को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।