गंगापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की रश्मि चौहान की जीत
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल।नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि चौहान ने भाजपा प्रत्याशी रतन लाल जाट को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है। मतदान में रश्मि चौहान को 16 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को मात्र 9 मत ही प्राप्त हो सके।जीत के बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति काकानी तथा उपाध्यक्ष रश्मि चौहान सहित सभी पार्षदों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने जयकारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया।चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी। एएसपी बुधराज टांक, डीएसपी सुदर्शन देव पालीवाल तथा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।