साथ मे दो अखाड़े भी भी चल रहे थे साथ मे
बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल।सांगोद 22 सितम्बर को सांगोद,जलझूलनी एकदाशी के मौके पर यहां देवविमानों के साथ शोभायात्रा निकाली गई,इससे पूरे नगर में अलोकिक व धार्मिक छटा देखने को मिली,मानों शाम ढलने के बाद अलग अलग मंदिरों से निकली शोभायात्रा का उजाड नदी के तट पर सामुहिक रूप से महाआरती की गई।इस मौके पर यहां अलग अलग व्यायामशालाओं का अखाडा निकाला गया।अखाडे में शामिल उस्तादों को घोडे व पालकी में बैठाकर निकाला गया।अखाडों के बीच युवक-युवतियां बनाटी,चक्र,गदा व तलवार आदि का अचम्भित प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।अखाडे में शामिल युवकों का जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी अखाडे के बीच पहुंचकर उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।अखाडे पूरे मार्ग शस्त्रों के साथ अनूठा प्रदर्शन करते हुए निकला,खाडा स्थल पर पहुंचने पर उस्ताद मोहनलाल खुर्या ने भी अपने करतबों का प्रदर्शन करके युवाओं को अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र विधा किस तरह सीखी जाती है,उसके गुर बताएं,इसी तरह दूसरे अखाडे के गुरू कन्हैयालाल व अन्य ने भी करतब दिखाकर उपस्थित जनों को दांतों तले अंगुलिया चबाने को मजबूर कर दिया।अंत में गुरूओं को पगडी बांधने की रस्म निभाई गई।दोनों अखाडों के गुरूओं को शिष्यों ने अलग अलग तरीके से पगडी बंधाई।