राउमावि गांगलास में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोड़ का निंबाहेड़ा । आसींद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास में कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा समाज सेवा गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ अध्यापक छोटू खा मंसूरी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सत्ती माता मंदिर परिसर से हुई, जिसके बाद विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक सुहिल ने विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय एवं गांव के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे तथा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से वरिष्ठ अध्यापक छोटू खा पिनारा, राजेश मीणा, गोपी रेगर, इकाई पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार सुवालका, बग्सु नेगाड़ी, गोपाल नेगाड़ी, गजराज सिंह, भंवरलाल तिवारी, स्वामी विवेकानंद अध्यक्ष शिवराज शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।