गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के गरबा महोत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|जिला गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज समारोह आयोजन समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में शनिवार को बापूनगर स्थित गौतम धाम में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंत में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, भीलवाड़ा के तत्वावधान में कृषि मंडी रोड स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान में आगामी 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गरबा महोत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन के अवसर पर गोपाल बच्छ, सत्यनारायण डिडवानिया, कैलाश जोशी, मनोहरकृष्ण चौबे, कांतिचंद व्यास, आर.पी. शर्मा, चेतन चौबे, आर.एम. शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रकाश जोशी, भवानी शंकर शर्मा सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समिति सदस्य योगेश व्यास एवं मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा पिछले पांच वर्षों से निरंतर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की विशेषता यह है कि गरबा कार्यक्रम भजन, गुजराती गीतों एवं सांस्कृतिक गीतों पर आधारित रहता है तथा प्रतिभागियों को पारंपरिक वेशभूषा में ही गरबा खेलने की अनुमति दी जाती है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यह आयोजन समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं परिवारों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। नवरात्रि के दौरान समाज के लोगों को हर वर्ष इस गरबा महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। आयोजन में पारिवारिक वातावरण, भारतीय संस्कृति एवं सुरक्षित माहौल को विशेष प्राथमिकता दी जाती है, जिसके कारण समाज के सभी वर्ग उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेते हैं। पिछले 5सालों से ये आयोजन 4दिवसीय आयोजित होता था, इस साल समाज के बच्चे बच्चियों व महिलाओं की मांग पर 5दिवसीय किया गया है।

समिति सदस्यों रंजीत शर्मा व सौरभ त्रिवेदी ने बताया कि इस वर्ष भी गरबा महोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक गरबा की भावना को प्रमुखता दी जाएगी।