मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी की ओर से रविवार को 26वें श्री गणेश महोत्सव के आयोजन के तहत प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों का दुपट्टा उढ़ाकर सम्मान करते हुए उनके द्वारा समाज में सकारात्मक एवं जनहितकारी खबरों के माध्यम से निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गणेश महोत्सव के आयोजन से जुड़ी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित कर समिति ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।