गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर HBS राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री सविता ठाकुर से की मुलाकात

सुरेश चन्द्र मेघवंशी भीलवाड़ा @

स्मार्ट हलचल।हिंदू भोज सेना (HBS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री श्रीमती सविता ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात कर गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

 

मुलाकात के दौरान गोपाल गुर्जर ने गौ संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ संवर्धन को लेकर हिंदू भोज सेना द्वारा देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उन्हें “राष्ट्र माता” का सम्मान दिया जाना चाहिए।

 

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सविता ठाकुर ने हिंदू भोज सेना द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इस अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

 

बैठक के दौरान समाजहित, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।