Homeभीलवाड़ादिनेश राठी महासचिव, राजेश बाहेती कोषाध्यक्ष मनोनित

दिनेश राठी महासचिव, राजेश बाहेती कोषाध्यक्ष मनोनित

दिनेश राठी महासचिव, राजेश बाहेती कोषाध्यक्ष मनोनित

मरुधरा माहेश्वरी संस्थान की बैठक अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में हुई संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मरुधरा माहेश्वरी संस्थान की बैठक अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में हरणी महादेव रोड स्थित नंदिनी होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी समय में पर्यावरण मेले में सुंदरकांड पाठ करने का व वृद्ध आश्रम में भजन कीर्तन करने का, खेल कूद में वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पास हुआ और संस्था द्वारा धार्मिक और सामाजिक कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस दौरान अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें संरक्षक पद पर मुरारीलाल बियानी, शांति प्रकाश झंवर, राजेंद्र मुंदड़ा, राधा किशन सोमानी, पुरुषोत्तम राठी व उपाध्यक्ष कमल किशोर लोहिया, सत्यनारायण काबरा, रामकुमार बाहेती, किशन राठी, महेश हुरकट, महासचिव दिनेश राठी, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संगठन मंत्री राकेश काबरा, सचिव कुंज बिहारी चांडक, सह सचिव नारायण बाहेती, सांस्कृतिक मंत्री मनोज चांडक, धार्मिक यात्रा महेश कुमार जाजू व राजेश बियानी, खेलकूद मंत्री भेरूदान करवा एंव कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर चांडक, कैलाश तापड़िया, दामोदर सिंगी, राधेश्याम सोमानी, नंदकिशोर झंवर, गजानंद बजाज, राजेंद्र प्रसाद दम्मानी, वल्लभ चांडक, मनोज सारडा, अनिल राठी, मधुसूदन डागा, दिनेश पेड़ीवाल, जगदीश सोनी, भैरूदान बजाज, हरिशंकर मुंदड़ा, पुरुषोत्तम बजाज, रामेश्वर बाहेती, विनय मुंदड़ा, गणेश दम्मानी, भवानी कोठारी, सुरेश दम्मानी, हरीश काकानी, अनिल मुंदड़ा को शामिल किया। साथ ही महिला संगठन के अध्यक्ष पद पर शीतल चांडक व सचिव पद पर संगीता बाहेती तथा युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर महादेव बाहेती व सचिव पद पर रौनक बाहेती की नियुक्ति की। अंत में महासचिव दिनेश राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES