(मोहम्मद आज़ाद नेब)
जहाजपुर\स्मार्ट हलचल| श्रावण माह की हरियाली अमावस्या पर टांक समाज की ओर से इस बार घाटारानी शक्तिपीठ में अनूठे अंदाज़ में “श्रावण महोत्सव” मनाया जाएगा। 24 जुलाई को आयोजित होने वाले इस आयोजन में भक्ति, संस्कृति और सम्मान का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन का केंद्र रहेगा टांक धर्मशाला, जहां समाज की कार्यकारिणी को विदाई देने के साथ-साथ नवाचारों और सामाजिक मूल्यों का उत्सव भी मनाया जाएगा।
इस भव्य समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा, समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं, भामाशाह और महिलाओं की सशक्त भागीदारी प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगी, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। शाम 5 बजे समापन की घोषणा की जाएगी।
हर जिम्मेदारी के पीछे एक समाजसेवी
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसकी रूपरेखा समाज के सामूहिक प्रयास पर टिकी है। भोजन से लेकर मंच संचालन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर स्वागत गीत तक—हर पहलू की जिम्मेदारी समाज के विभिन्न सदस्यों को सौंपी गई है।
भोजन निर्माण व वितरण: राजेंद्र कुमार टाक, सत्यनारायण टाक, शैतान सिंह टाक व अन्य।
मंच संचालन: भगवत सिंह टाक, पूनम टाक, करुणा टाक।
सांस्कृतिक प्रस्तुति व गीत: जय श्री टाक, पिंकी टाक, अक्षिता टाक, पायल टाक।
लहरिया उत्सव में महिला नेतृत्व: कन्या देवी, विमला देवी, हेमा टाक, दुर्गा देवी आदि।
अतिथि सत्कार: रामप्रसाद टाक, भंवरलाल टाक, स्वीटी टाक, समीक्षा टाक, रुद्राक्षी टाक आदि।
केंद्रीय और क्षेत्रीय नेतृत्व भी रहेगा मौजूद
यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें अखिल भारतीय टाक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष कंवरलाल टाक सहित देश-भर के समाजसेवी, पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्षगण भी शिरकत करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय प्रतिनिधियों में शैलेंद्र टाक (भीलवाड़ा), लादूलाल टाक (चित्तौड़गढ़), हेम सिंह टांक (अजमेर) जैसे कई प्रभावशाली नाम शामिल हैं।
राजनीतिक हस्तियों की भी रहेगी भागीदारी
कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा भी समाज के प्रतिनिधित्व और सम्मान समारोह में भाग लेंगे।