सामुदायिक भवन, घाट कुंड, सुरक्षा दीवार और सीसी रोड सहित होंगे करोड़ों के विकास कार्य
अलकेश पारीक
जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|जन-जन की आस्था के प्रमुख केंद्र एवं शक्तिपीठ घाटारानी माताजी धाम के विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। धाम में करीब 8 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। करोड़ों रुपए के इन कार्यों से मंदिर परिसर का कायाकल्प होने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित कार्यों में
सामुदायिक भवन, घाट कुंड, सुरक्षा दीवार, सीसी रोड सहित विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्य पूरे होने के बाद धाम का स्वरूप और अधिक विकसित एवं आकर्षक होगा।
श्रद्धालुओं में उत्साह, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
घाटारानी माताजी धाम के विकास को लेकर लंबे समय से सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। अब 8.61 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह विकास कार्य घाटारानी माताजी धाम के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में घाटारानी माताजी धाम आस्था के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बना सकता है।
