Homeराजस्थानअलवरबालिका दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी सुरक्षा की जानकारी

बालिका दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी सुरक्षा की जानकारी

बानसूर। स्मार्ट हलचल/महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र पुलिस थाना बानसूर की ओर से सामाजिक सलाहकार उर्मिला कुमारी और सोनम तंवर ने बुधवार को प्रभु भवन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। सामाजिक सलाहकार सोनम तंवर ने बताया कि महिलाओं का शोषण और प्रताड़ना कानूनी और सामाजिक रूप से अपराध है। महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को विस्तार से समझाया और कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या आने पर हमसे साझा करें या बानसूर पुलिस थाने में सलाह केन्द्र पर सलाह के लिए आए। महिलाओं का पूरा सहयोग किया जाएगा।इस दौरान गोकुल चंद सैनी, मनीषा देवी, राधा देवी, सुनीता देवी सामाजिक काउंसलर, उर्मिला कुमारी, सोनम तंवर, महिला मंडल की सदस्य कंचन सैनी, निकिता सैनी, विकास कुमार, ज्ञानचंद सैनी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES