Homeअजमेरबॉक्सिंग में दो बहनों ने जीता स्वर्ण व रजत

बॉक्सिंग में दो बहनों ने जीता स्वर्ण व रजत

नितिन डांगी ✍️ब्यावर
अब राष्ट्रस्तर पर करेगी प्रदर्शन
ब्यावर, 9 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल/जिले के खोड़माल गांव में रहने वाली दो बहनों ने बॉक्सिंग के मैदान में दमखम दिखाते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किये है। हाल ही में श्री गंगानगर के कमीनपुरा में श्रीमान संत ईश्वर सिंह जी महाराज एकेडमी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सीबीएसई राष्ट्रीय वेस्ट जोन चैम्पियनशिप 2024 में खोड़माल निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेन्द्र सिंह की दोनो पुत्रियां दीपाली एवं भूमि ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में भूमि ने स्वर्ण और दीपाली ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रस्तर पर प्रदर्शन के लिए जगह बनाई है। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के काकरला गांव तहसील कनीना में 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इस उपलब्धि के लिए दोनो बेटियों के गांव व समाज में खुशी की लहर है और चहुंओर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। भूमि आर्मी पब्लिक स्कूल जयपुर में कक्षा 8वीं और दीपाली अल्फा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES