Homeभीलवाड़ागौ माता को गुड़ खिलाकर मनाया विधायक पितलिया का जन्म उत्सव

गौ माता को गुड़ खिलाकर मनाया विधायक पितलिया का जन्म उत्सव

रायपुर 26 अगस्त । जन-जन के लाडले सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं प्रखर गौ भक्त विधायक लादूलाल पितलिया के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण गौशाला रायपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गौ माताओं व बछड़ों को गुड़ खिलाकर उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मींरा किराड,सदस्यता अभियान के मंडल सहसंयोजक एवं उपाध्यक्ष नेहरू लाल कुमावत, समाजसेवी भेरूसिंह सिसोदिया, विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल खटीक, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल दाधीच, शनि मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर देशांतरी, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र वैष्णव, शिक्षक संगठन के तहसील संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, भंवरलाल कुमावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव कोठारी, सीताराम सेन, कन्हैयालाल माली, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक नाथू लाल सेन, शिव प्रकाश खटोड, भूपेश छीपा, परमेंद्र दीक्षित सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। गौशाला परिसर में भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के जय घोष लगाकर वातावरण को राष्ट्र भक्ति मय बना दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES