हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पूजा पर्व

महिलाओं ने गोवर्धन पूजा करके की परिवार की खुशहाली की कामना |

दीपक राठौर

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।महिलाओं द्वारा घरों के सामने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना कर रोली-मोली, दही, चावल-चवला,गन्ना,बेर समेत मिठाइयों का भोग लगा कर पूजा-अर्चना की और आरती व परिक्रमा कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर गौवंश को रंग व मेहंदी लगा कर सजाया गया और गुड़ से बने व्यंजन खिला कर पूजा की गई।इसी के साथ अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत भी हो गई।सभी मंदिरों में आज से ही अन्नकूट महोत्सव व छप्पन भोग के आयोजन किए जाएंगे