शंभूपुरा सरपंच का पहला चुनावी वादा पूरा, प्रतिद्वंद्वियों को झटका, आम जनता को बड़ी राहत

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|शंभूपुरा स्टेशन क्षेत्र की जनता से लंबे समय से घरों नल के बिल नल कमेटी द्वारा वसूले जाते थे जिसे लेकर ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच प्रत्याशी के रूप में रामप्रसाद जाट ने आम जनता से वादा किया था की सरपंच बनते ही सबसे पहले आपके नल के बिल माफ किए जाएंगे और यह ग्राम पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा। इसे लेकर सरपंच बनते ही शपथ ग्रहण करने से पहले ही सरपंच रामप्रसाद जाट द्वारा अपना पहला चुनावी वादा पूरा करते हुए जनता को दीपावली का तोहफा देते हुए नल बिल माफी की घोषणा की गई।
सरपंच राम प्रसाद जाट ने बताया कि कई बार ग्रामीणों से शिकायतें मिलती थी कि नल कमेटी द्वारा पैसे लेने के बावजूद हमारे घरों में गन्दा पानी पहुंचता है, कई बार कई कई दिनों तक नल बन्द रहे ऐसी गम्भीर समस्या से जूझने के बावजूद नल कमेटी ओर पंचायत द्वारा ध्यान नही दिया जाता था, बीच मे गंदे पानी के कारण कुछ लोगो के बीमार पड़ने तक कि शिकायतें मिली थी, ग्राम पंचायत और कमेटी को कहा लेकिन कोई समाधान नही किया तो अब जनता ने जब उनकी सेवा का मौका मुझे दिया तो यह कार्य तो करना ही था, अभी सभी के बिल माफ कर दिए गए है जल्द ही पूरी पाइप लाइन ही जो अभी कही जगह नालियों में निकाल रखी जल्द ऊपर सुरक्षित निकाली जाएगी ताकि स्वच्छ जल घरों तक पहुंच सके।
सरपंच जाट ने कहा कि नल कमेटी के साथ मोक्षधाम कमेटी भी भंग कर ग्राम पंचायत पूरा जिम्मा उठाएगी जल्द मोक्षधाम में भी विकास कार्य, रंगरोगन, लकड़ी स्टोल आदि सभी कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाये जाएंगे।
सरपंच की कुर्सी पर नही बैठने से पहले ही चुनाव में किया वादा पूरा कर जनता को इतनी बड़ी राहत देने पर क्षेत्र की जनता ने सरपंच जाट का आभार जताया।