धौलपुर।स्मार्ट हलचल|राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धौलपुर में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.एल. गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कार्मिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान सभा के योगदान तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करे तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि में अपना योगदान दे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के बृजेश त्यागी, डॉ. के.के. उपाध्याय, मिलेश चौहान, माधव गर्ग, मोनिका दुबे, विनय बघेला,
जितेंद्र शर्मा ,आकाश शर्मा,निरंजन सिंह,
लक्ष्मीकांत,सृष्टि झा ,मोहित श्रीवास्तव , सौरव शर्मा ,गिर्राज गिरी,कुलदीप तिवारी एवं सहित समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।