बाइक एवं स्कूटी प्रेमियों के लिए नई सौगात, निम्बाहेड़ा में ‘मोटोब्रीडर’ का भव्य शुभारंभ

जेन्युइन ऑटो पार्ट्स, प्रीमियम एक्सेसरीज़, मॉडिफिकेशन एवं रैपिंग की आधुनिक सुविधाएं अब एक ही छत के नीचे

निम्बाहेड़ा|(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिले के टू-व्हीलर प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन नई सौगात लेकर आया। शहर के श्री राजेंद्रसूरी ज्ञान मंदिर के पीछे, एमआई शोरूम के समीप अत्याधुनिक टू-व्हीलर एक्सेसरीज़ एवं मॉडिफिकेशन शोरूम ‘मोटोब्रीडर’ का शुभारंभ पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान कॉन्ट्रैक्टर, समाजसेवी मोहम्मद आबिद खान कॉन्ट्रैक्टर एवं श्रीमती शबनम खान द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर हाजी एजाज़ अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नुसरत खान, पत्रकार ज़ाकिर हुसैन, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान,कवि वाज़िद अली वाज़िद, समीउल्लाह खान, मकबूल खान, रफीक खान, अजीज खान, राशिद खान, जैद रहमान, जावेद अली भाटी, शाहिद खान, शाहनवाज खान, मोइन मुल्तानी, मोहसिन छीपा, सरवर अंसारी तबरेज़ खान,ताबिश खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के प्रारंभ होने से अब क्षेत्रवासियों को प्रीमियम गुणवत्ता की बाइक एवं स्कूटी एक्सेसरीज़ तथा मॉडिफिकेशन के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

शोरूम संचालक आदिल खान ने बताया कि संस्थान में सभी प्रमुख कंपनियों के जेन्युइन ऑटो पार्ट्स, प्रीमियम एक्सेसरीज़, प्रोफेशनल मॉडिफिकेशन, रैपिंग, कस्टमाइजेशन एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने ‘मोटोब्रीडर’ की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान जिले में टू-व्हीलर एक्सेसरीज़ एवं मॉडिफिकेशन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।