मीणा समाज विकास संस्थान केकड़ी-सावर की मासिक बैठक गोरधा में सम्पन्न, सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|मीणा समाज विकास संस्थान केकड़ी-सावर की मासिक बैठक रविवार को ग्राम गोरधा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर परिसर में एडवोकेट रामअवतार मीना के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक से अब तक का आय-व्यय एवं संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में संस्थान के आजीवन सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी दिनों में सावर उपखंड मुख्यालय पर समाज का भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित समाज के कार्मिकों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों (वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य), संस्थान को ₹21,000 का सहयोग देने वाले भामाशाहों तथा संस्थान के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह में भोजन प्रसादी के लिए कूपन व्यवस्था रहेगी तथा प्रति व्यक्ति ₹100 का कूपन निर्धारित किया गया।
संस्थान के सचिव पद पर अशोक मीना की नियुक्ति की गई। वहीं सावरमल प्रतिहार,सुरेश कुमार मोटीस, बाबूलाल प्रतिहार एवं सोहन प्रतिहार ने संस्थान की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में यह भी तय किया गया कि संस्थान की अगली मासिक बैठक 6 सितंबर 2026 को गिरवरपुरा (नापाखेड़ा) में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर संरक्षक छीतर मीना,उपाध्यक्ष शंकरलाल मीना,सचिव अशोक कुमार,परमेश्वर मीना,शिवजीराम मीना, पत्रकार दिलखुश मोटीस,सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल मीना,राजू मीना, गंगाराम मीना,नीरप्रकाश,महावीर,प्रहलाद, प्रमेश्वर,प्रेम,गोपाल मीना, बंटूलाल मीना,सावरमल मीना, रामचरण मीना,यादराम,शिवराज मीना,महावीर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।