Homeबॉलीवुडमुंबई में एक शानदार सिनेमा इवेंट में बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म मार्टिन का...

मुंबई में एक शानदार सिनेमा इवेंट में बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म मार्टिन का ग्रैंड ट्रेलर हुआ लॉन्च


जय सिंह रघुवंशी

स्मार्ट हलचल/हाल में मुंबई में सिनेमा का एक अनोखा जश्न मनाया गया, जहां दुनिया भर के पत्रकार और भारत के टॉप क्रिटिक्स एक साथ आए और जो अब तक का सबसे बड़ा सिनेमा इवेंट माना जा रहा है। ये शानदार मौका भारतीय सिनेमा के बदलते प्रभाव और रचनात्मक शक्ती को दिखाने के इरादे से आयोजित किया गया था, जो एक शानदार सफलता साबित हुआ।इस इवेंट में कई शानदार प्रस्तुतियां थी, जो दुनिया के मंच पर भारतीय फिल्मों के नए आयाम और अवसर को दिखाती है। इस दौरान सबसे खास पलों में से एक बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म “मार्टिन” का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा और भविष्य की सिनेमा के लिए एक ऊंचा बेंचमार्क सेट कर किया।

इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा की वैश्विक दृश्यता को बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना था। इस भव्य समारोह ने न केवल भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया, बल्कि फिल्म निर्माताओं को अपने जबरदस्त काम को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करने के लिए एक भव्य मंच भी प्रदान किया।

यह इवेंट भारतीय सिनेमा के लिए एक नए युग की शुरूआत को दर्शाता है, जो दुनिया भर में भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव और रचनात्मक शक्ती को उभारता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES