अरवड़@- स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम पनोतिया में लोकमंथन यात्रा के तहत शनिवार को प्रभात ग्राम पनोतिया ग्रामोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण संस्कृति, परंपरागत लोक खेलों और सामूहिक सहभागिता की झलक देखने को मिली। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शनिवार शाम 4 बजे लोकमंथन यात्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। शाम 5:30 बजे महासतीया तालाब पर रस्साकशी, सितोलिया, लंगड़ी कूद, छरभर, पतंगबाजी और गिल्ली-डंडा सहित पारंपरिक लोक खेलों का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद महासतीया तालाब पर गौ पूजन और सरोवर पूजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण जीवन, लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।रात्रि 8 बजे तेजाजी के चौक में ग्रामोत्सव का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक खेलों में महिला-पुरुषों और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।लोकमंथन यात्रा के तहत रविवार सुबह 6:30 बजे पनोतिया में शाखा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में जसवंत खत्री, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), डॉ. सत्यनारायण कुमावत, संयोजक लोकदर्शन परिक्रमा यात्रा एवं राजस्थान क्षेत्र सह-संयोजक प्रज्ञा प्रवाह, श्रीमती मीनू खत्री,
श्याम बिहारी, प्रांत ग्राम विकास गतिविधि संयोजक, महेंद्र शर्मा, प्रांत सह-संयोजक ग्राम विकास गतिविधि, महेंद्र भारती, क्षेत्र आपदा प्रबंधन संयोजक सेवा भारती, डॉ. श्रीनारायण, संस्कृत साहित्य के व्याख्याता एवं लोकमंथन यात्रा मीडिया प्रबंधन प्रभारी, महेंद्र कुमार, अध्यापक एवं रथ प्रबंधन प्रभारी, डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत, वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक, देवी सिंह रथसारथी, पूर्व सैनिक रूपचंद, विष्णु हरिहर, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद तथा महेश शर्मा, प्रांत अध्यक्ष संस्कृत भारती सहित गांव और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।