भीलवाड़ा, 22 जुलाई। स्मार्ट हलचल|सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भीलवाड़ा द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए विद्या संबल योजनान्तर्गत कठिन विषयों (गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी) की कोचिंग हेतु विषय विशेषज्ञों से गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री राम अवतार जाट ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रावास में प्रतिदिन एक घंटे अध्यापन कराने के लिए विषय विशेषज्ञों का चयन गेस्ट फैकल्टी के रूप में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन का निर्धारित प्रारूप जिला कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास से प्राप्त कर 31 जुलाई 2026 तक जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका छात्रावासों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में महिला आवेदकों को प्रथम वरीयता प्रदान की जाएगी। गेस्ट फैकल्टी का अध्यापन समय प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
