Homeस्मार्ट हलचलगुर्जर ने वितरित किए विद्यार्थियों को टी-शर्ट

गुर्जर ने वितरित किए विद्यार्थियों को टी-शर्ट

किशन खटीक
रायपुर 14 नवंबर राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेवर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस बाल समारोह के रूप में आयोजित की गई. इस अवसर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद की ग्रुपवार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मनोनीत सदस्य धर्मचंद गुर्जर ने विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को अपनी तरफ से टी-शर्ट वितरित किये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मचंद गुर्जर ने विद्यार्थियों को पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. बाल समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया.प्रथम स्थान करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के संस्था प्रधान रामपाल तातेला ने सभी अतिथियों का तिलक, उपरना पहनाकर भामाशाह गुर्जर का स्वागत अभिनंदन किया. तालुका विधिक समिति के लीगल वॉलंटर राजेंद्र कुमार टेलर ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानूनी समझ रखने के बारे में अपनी वार्ता प्रस्तुत की. इस अवसर पर लादू लाल शर्मा, नेनू राम सुथार, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार त्रिवेदी,धर्मेंद्र सिंह, साबिर मोहम्मद, इंदिरा कुमारी, दुर्गा कुमारी, सुरेश कुमार सैनी, सुभाष चंद्र मीणा, प्रयाग सिंह सहित अभिभावक, एसएमसी सदस्य उपस्थित थे.

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES