Homeभीलवाड़ागुरला का 11 फीट क्षमता का रणजीत सागर तालाब ओवरफ्लो

गुरला का 11 फीट क्षमता का रणजीत सागर तालाब ओवरफ्लो

गुरला:-ग्राम पंचायत गुरला प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों का मन मोह लेता है।राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर स्थित गुरला को भीलवाड़ा का कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सुंदरता गुजरने वाले को आकर्षित कर लेती है। यहां का 11 फीट क्षमता का रणजीत सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब 1600 बीघा जमीन पर फैला हुआ है। गांव से नेशनल हाईवे 758 निकल रहा है। गांव के चारों और पहाड़ियां है। पहाड़ी पर कालिका माता का मंदिर है। जो एक पर्यटन स्थल है गुरला संवाददाता बद्रीलाल माली ने बताया कि यहां के अमरूद, सिंघाड़े, नींबू, आचार के लिए केरी मशहूर हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES