आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संदेश का संगम; संत सानिध्य में हुआ आयोजन
निंबाहेड़ा / भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|जैन समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ‘गुरु जैन दिवाकर कमला सर्कल’ का भव्य लोकार्पण समारोह कृषि उपज मंडी गेट के सामने उदयपुर मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन महासति कुमुदलता जी म.सा. के सानिध्य तथा पूर्व यूडीएच मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम में कृपलानी ने जैन समाज को सेवा, संस्कार और अनुशासन का प्रेरक बताते हुए कहा कि ऐसे स्मारक नई पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
महासति कुमुदलता जी म.सा. ने प्रवचन में त्याग, संयम और अहिंसा के मार्ग को जीवन का आधार बताते हुए धर्म, सेवा और प्रकृति संरक्षण को अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, त्रिस्तुतीक संघ अध्यक्ष मनीष बाबेल, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष अनिल मारु सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
