ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांवरिया धाम बामनिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए ग्राम वासियों ने बताया कि शंभूपुरा ग्राम पंचायत के बामनिया के सांवरिया जी मन्दिर परिसर में बुधवार 29 जुलाई को पुजारी गुरुजी शंकरलाल जी प्रजापत के सानिध्य में यह महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें बुधवार सुबह 11 बजे महिला भजन संध्या, सुबह 9:15 से हवन आहुति एवं प्रातः 10:50 से गुरु पूजन होगा।
आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त चित्तौड़ जिले सहित आसपास के कई जिलों एव मध्यप्रदेश, गुजरात से गुरु पूर्णिमा पर यहाँ आते है और गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते है, इस भव्य आयोजन ओर आने वाले हजारों भक्तों के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
