विधायक आक्या ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाग लेकर पौधारोपण किया

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा करना पुण्य का कार्य है। अधिकाधिक पौधे लगाकर हम अपने जीवन के उद्देश्य को सार्थक कर सकते है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषार्थी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य आलोक सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय में आषाढ़ त्रियोदर्शी के शुभ अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्पवृक्ष का पूजन कर पवित्र युग्म पौधे का रोपण किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कृत डा. गोविन्दराम शर्मा एवं विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियो का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक आक्या ने राज्य स्तरीय पुरस्कृत खिलाड़ियो को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, राजन माली, छोटू माली, दिनेश गवारिया, पेंशनर्स समाज जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, विनीत तिवारी, शिव मेनारिया, शंकरदास वैष्णव, नंदलाल रेगर, अभिषेक आहूजा, पार्वती काबरा, कमला डाड, मंगलम काबरा, सोहनलाल पाण्डिया, चंद्रकांता राठौड़, शीला आमेरिया, बालूदास वैष्णव, सत्यनारायण लक्षकार, कालूराम खटीक, सुशीला वैष्णव, चंदनबाला जैन, सीमा भाणावत, विनीता काबरा, सरोज टेलर सहित बड़ी संख्या में क्षैत्रवासी, विद्यालय स्टाॅफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संजय पचैरी व शांतिलाल खटीक, रेखा पानेरी, किशनलाल खटीक, तारा माली, शांतिलाल जोशी, विवेक भारद्वाज, मोहम्मद उमर मंसूरी, लता चाष्टा, अलका कोठारी, मनोज लोठ, मालती मुनावत, भगवती स्वर्णकार, आशा टेलर, सत्यनारायण सोमानी, हेमलता नुवाल, पंकज काकड़ा, शीतल दीक्षित, बसंती देवी, निर्मला मीणा, लाली पटवा ने व्यवस्था सहयोग किया।