महेन्द्र नागौरी
जिला न्यायाधीश जैन समेत अतिथियों ने किया शुभारंभ, न्यायालयीन पत्राचार भेजना होगा आसान
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|सेशन कोर्ट एवं अधिवक्ता चैंबर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग में भारतीय डाक विभाग के अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला न्यायाधीश अभय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया।
नए काउंटर पर Speed Post, Registered Post, Parcel सहित अधिकृत डाक सेवाओं की बुकिंग भारतीय डाक के अधिकृत सिस्टम से होगी तथा ग्राहकों को अधिकृत रसीद दी जाएगी। दोपहर 3:30 बजे तक बुक होने वाली डाक को उसी दिन हेड पोस्ट ऑफिस भेजने की व्यवस्था रहेगी।
काउंटर शुरू होने से अधिवक्ताओं को न्यायालयीन नोटिस, जवाब, दस्तावेज और कानूनी पत्राचार भेजने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत के साथ न्यायालयीन कार्य भी सुगम होगा।
अधिवक्ताओं की मांग पर शुरू हुई इस सुविधा के लिए जिला अभिभाषक संस्था के प्रयासों की सराहना की गई। एडवोकेट अजय नौलखा एवं नौलखा परिवार के सहयोग को भी अतिथियों ने उल्लेखनीय बताया।
काउंटर फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग, गली नंबर 4, गेट नंबर 2 के पास, सेशन कोर्ट रोड पर संचालित होगा। कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संस्था के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
