आचार्य श्री से विहिप की विशेष चर्चा

महेन्द्र नागौरी

संघ-विहिप के कार्यकर्ता ‘सिविल सन्यासी’, राष्ट्रसेवा में समर्पित : जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|श्री रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ‘सिविल सन्यासी’ हैं, जो दिन-रात राष्ट्र और मानवता की सेवा में जुटे हैं।चातुर्मास के दौरान श्री रामद्वारा में विहिप राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सेवानिवृत्त इंजीनियर सुरेश उपाध्याय सहित विहिप पदाधिकारियों ने आचार्यश्री से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सनातन धर्म, संस्कृति, समाजसेवा और युवाओं को जागृत करने सहित विभिन्न विषयों पर गहन मंथन हुआ।
आचार्यश्री ने कहा कि रामस्नेही संप्रदाय के संत और भक्त सदैव सनातन धर्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहे हैं। युवाओं को जागृत और संगठित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। संगठन इस दिशा में प्रभावी कार्य करे, तभी व्यापक समाज और विश्व का कल्याण संभव है।