विशाल भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
एक शाम श्री बाबा रामदेव जी के नाम
काछोला| 22 सितम्बर -स्मार्ट हलचल|कस्बे में सोमवार रात्रि को बस स्टैंड स्थित भगवान बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मेघवंशी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मंदिर परिसर के समीप भजन संध्या और विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए। पुजारी रामलाल ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर आरती की और श्रद्धालुओं ने अपने वी परिवारजनों की सुख,शांति,समृद्धि,खुशहाली की प्रार्थना की।
सभी अतिथियों का स्वागत मेघवंशी समाज के काछोला प्रशासक रामपाल बलाई, मनीष मेघवंशी, कैलाश बलाई,सत्य नारायण बलाई,शंकर लाल,मांगी लाल,रामदेव,शंभू लाल सहित आदि सदस्यों द्वारा किया गया।
प्रसिद्ध भजन गायक नारायण मेघवंशी व उनकी टीम रघुवीर और दिनेश सहित आदि कलाकारों ने बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी।
भजन गायक मेघवंशी ने खम्मा खम्मा हो म्हारी रुणिचे रा धनिया अजमल जी रा कंवरा नेटल रा भरतार,सुणो हरजी मारा भगत बचे लाना जाऊं, मैं काशी मथुरा ना कोई तीरथ धामबाबा सुन लो विनती मारी जीजुग जुग चरणा में राखो बाबा रामदेव, रिमझिम बरसे मेहलो पापी रो अंत करो जीखम्मा मारा हिंदू राजा, परचो दुनिया रे मा।सहित आदि भजनों पर जिसमें “म्हारो हेलो सुनो जी रामा पीर, रुणिचे रा धणिया, अजमल जी रा कंवरा, माता मेना दे रा लाल, रानी नेतल भरतार…”पर भक्तों को थिरकने पे मजबूर कर दिया।वही रातभर चले भजनों पर भगवान बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बाबा रामदेव की भक्ति रात भर चला जागरण कस्बे में सोमवार रात्रि को बाबा रामदेव मंदिर में जागरण हुआ मेघवंशी समाज जनों ने रात भर भजन कीर्तन कर बाबा की आराधना की मंगलवार सुबह मंदिर के शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ और बाबा रामदेव की भजन भक्ति की वही भगवान बाबा रामदेव को बेवान में विराजकर शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया वहीं श्रद्धालुओं ने प्रताप सागर तालाब में भगवान के बेवान को पालकी में विराज कर जल विहार करवाया।इस अवसर पर प्रशासक रामपाल बलाई,मनीष मेघवंशी,सत्यनारायण बलाई, भाग चंद,भंवर लाल,शंकर लाल,रामदेव,प्रभु लाल,दुर्गा लाल,जगदीश,कैलाश,नारायण लाल,राजू लाल, सालगराम,सत्यनारायण,बंशी लाल,रामपाल, सूर्यप्रकाश ,शिवलाल, रणजीत,राकेश मेघवंशी,दुर्गा लाल,पप्पू,पुजारी राम लाल,महेंद्र,किशन,कन्हैया लाल सहित आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।