दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी आवश्यक – मौलाना शाह

मदरसा में बच्चों के ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर का फीता काटकर किया शुभारंभ
काछोला 22 सितम्बर – स्मार्ट हलचल|कस्बे में इस्लामिया अंजुमन मदरसा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए शुद्ध व ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर का मौलाना मोहम्मद शाह आलम,मदरसा सचिव हाजी मोहम्मद शाबीर रंगरेज,हाजी रमजान अली बिसायती,अशरफ अली,अब्बास अली,अकबर अली,रफीक,शहजाद ने वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया।सभी का स्वागत मदरसा कमेटी के हाजी मोहम्मद शाबीर रंगरेज,हाजी बाबू मेवाती,कमालुद्दीन, उस्मान गनी,अब्बास अली ने किया।इससे पूर्व मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस वर्तमान दौर में पढ़ाई बहुत जरूरी है और कहा कि कितनी भी विषम परिस्थिति हो लेकिन जीवन में कामयाबी के लिए शिक्षा जरूरी है,कम खाओ,कम पहनो पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ और कहा कि पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुद्ध,स्वच्छ और ठंडा पेयजल आवश्यक है,शुद्ध जल स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है।वही मोलाना शाह आलम ने कहा कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है।जिससे बच्चा दीन के साथ साथ शिक्षा से अपना जीवन सफल बना सकता है। वाटर कूलर सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी हाजी रमजान अली , डॉ याकूब अली बिसायती ने अपने परिजनों की माता,पिता,दादा दादी की याद में मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए लगाया। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद शाबीर रंगरेज,हाजी बाबू मेवाती, कमालुद्दीन रंगरेज,हाजी लाल मोहम्मद सोरगर,उस्मान गनी रंगरेज,मुबारिक हुसैन मंसूरी,हाजी इस्माइल मोहम्मद लुहार,जाकिर मंसूरी,मुबारिक रंगरेज,महबूब कायमखानी,इखलास मंसूरी,अख्तर, शादाब ,रईस,आरिफ,इंसाफ,सहित आदि उपस्थित थे।