वर्धमान ग्रुप ने 62 विद्यार्थियों को ड्रेस एवं चप्पल वितरित की
कोटा।स्मार्ट हलचल|दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान, कोटा की ओर से सेवा एवं सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (नवीन), आर.के. पुरम में 62 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ड्रेस एवं चप्पल वितरित की गईं। सामग्री मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुस्कान के साथ सेवा कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक पाटनी ने विद्यार्थियों को सामग्री वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन अध्यक्ष अनिल जैन ठौरा ने की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में आगे आना चाहिए। संस्थापक अध्यक्ष सुरेश हरसोरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्रुप अध्यक्ष सीमा जैन बागड़िया ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान का उद्देश्य सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को समाज में मजबूत करना है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को ड्रेस एवं चप्पल उपलब्ध कराना इसी सामाजिक प्रतिबद्धता की एक सार्थक पहल है। संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश गौतम ने अतिथियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र दुगेरिया, जम्बू ठाई, कैलाश जैन एवं शंभू जैन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अरविंद बागड़िया ने मुख्य अतिथि सुनीता अशोक जैन पाटनी की गरिमामयी उपस्थिति तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया।
