Homeराज्यउत्तर प्रदेशवैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में...

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन लाटूश रोड स्थित होटल एस पी इंटरनेशनल में बहुत ही उल्लास उमंग और खुशी के साथ मनाया गया। बॉलीवुड के होली गीतों पर महिलाओं व बच्चों ने खूब झूम कर नृत्य किया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली कि शुभकामनाएं दीं। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा कहा कि हमारी संस्था व टीम द्वारा समय – समय पर निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करके समाज को एकजुट करते रहते है तथा एक दूसरे का परिचय भी कराते रहते है। इसके साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान तथा अपने त्योंहार व रीति रिवाज से भी परिचित कराते रहते है। हिंदू महिला सेवा समिति की महामंत्री इंदिरा उपाध्याय ने कहा कि हम दोनो संस्थाओं के साथ हिंदुओ को एक साथ लेकर चलने का कार्य करते रहते है। तथा अध्यक्ष आयुषी गुप्ता ने कहा कि अपनी संस्था में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर महिला समाज से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। तथा महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने में प्रयास कर रहे है। सचिव जयश्री प्रिया गुप्ता ने बताया कि यह होली मिलन का आयोजन लोगों में आपसी द्वेष को मिटाकर प्रेम से रहने की सीख देता है। उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय लक्ष्मी ने 70 वर्ष से अधिक महिलाओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भावना सिंह, पत्रकार राम कृष्ण मिश्र, रोहित गुप्ता, गिरीश केसरवानी, रोहित तिवारी, संदीप पोद्दार, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, बबिता चौरसिया, पत्रकार अर्चना कश्यप, श्रुति शर्मा, आशा सूट सदस्य वंदना त्रिपाठी, सदस्य दीपमाला साहू, सदस्य अन्नपूर्णा द्विवेदी, निर्मला मिश्रा, लीला श्रीवास्तव, दीपमाला साहू, मयंक गुप्ता, रामकिशन वैश्य, आदि शक्ति नृत्य अकादमी से लवली घिंडियाल, भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड से पूर्व सभासद रूपाली गुप्ता, आरती शुक्ला ज्योति गुप्ता माया देवी आदि लोग उपस्थित रहे है। उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES