1051 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली मीरा देवी ने किया सरपंच पद पर पदभार ग्रहण

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना व हवन कर शुरू किया कार्यभार, पांच साल में विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प

शंभूगढ़। स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति शंभूगढ़ की कालियास ग्राम पंचायत में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच मीरा देवी पवार ने 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट के शुभ मुहूर्त में सरपंच पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। पंडित दिनेश शर्मा ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठानकार्यक्रम की शुरुआत पंचायत कार्यालय भवन में यज्ञ-हवन के साथ हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच मीरा देवी वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों के साथ पंचायत कार्यालय पहुंचीं, जहां फीता काटकर भवन में प्रवेश किया। इस दौरान सबसे पहले भगवान श्रीराम की तस्वीर कुर्सी पर स्थापित कर ग्राम पंचायत में विधिवत प्रवेश किया गया। ग्राम विकास अधिकारी गोविंद कुमार रेगर ने सरपंच सहित नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। ग्राम पंचायत की ओर से अतिथियों का साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सरपंच मीरा देवी ने कहा कि कालियास ग्राम पंचायत की देवतुल्य जनता ने अपना अमूल्य वोट देकर उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य बनाया है। इसके लिए वे हमेशा जनता की ऋणी रहेंगी। पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल एवं स्टेडियम सहित विभिन्न जनहित के कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। ग्राम पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने मातृशक्ति एवं युवा साथियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और

संपन्न करवाया।

ग्रामीणों की दिन-रात की मेहनत से उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली है।

सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पंवार ने बताया कि मीरा देवी ने 30 अक्टूबर को ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करते हुए 1051 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से अब किसी घर में बच्चे का जन्म होने पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण से पहले ही दीपावली पर्व को देखते हुए पूरे गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई थी, ताकि ग्रामीणों को त्योहार के दौरान परेशानी नहीं हो।

कार्यक्रम में उपसरपंच सुनील कुमार रेगर, वार्ड पंच शारदा देवी खटीक (वार्ड 1), गोपाल लाल भील (वार्ड 2), कन्हैया लाल रावणा राजपूत (वार्ड 4), सुखदेव लोहार (वार्ड 5), जितेंद्र सिंह (वार्ड 6), ललिता देवी शर्मा (वार्ड 7), पारसी देवी जाट (वार्ड 8), दुर्गा देवी (वार्ड 9), रोशन गिरी (वार्ड 10) एवं रेखा व्यास (वार्ड 11) सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके अलावा इरास सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र जाट, नवगठित जोधरास पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि महावीर गुर्जर तथा ब्राह्मणों की सरेरी मंडल अध्यक्ष पवन मुगड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।