अनिल कुमार
ब्यावर/रायपुर।स्मार्ट हलचल।“वीरों का बलिदान केवल इतिहास का गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अमर संदेश है।” इसी भावना के साथ पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति-2026 द्वारा इस वर्ष के समारोह को व्यापक रूप देते हुए कई ऐतिहासिक नवाचार किए गए। इसी कड़ी में 7 जून 2026 को अजमेर-मेरवाड़ा के विस्मृत महापुरुषों और अमर शहीदों को नमन करने के लिए एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1821 की अमर गाथा: इतिहास के पन्नों से बाहर आई रामगढ़ रणस्थली
समिति द्वारा इस वर्ष इतिहास के धुंधलके में खो चुकी #रामगढ़रणस्थली (जूनी रामगढ़) के गौरव को पुनः उजागर किया गया। यहाँ एक भव्य पेनोरमा बनवाने के उद्देश्य के साथ मुख्य कार्यक्रम नवगठित ग्राम पंचायत रामगढ़ (सेड़ोतान), रायपुर (जिला ब्यावर) में आयोजित हुआ।
ज्ञात हो कि सन् 1821 में इसी पावन धरा पर अंग्रेजी सेना के विरुद्ध लोहा लेते हुए धवलढ के भोपत जी व खेता जी सेहड़ोत के नेतृत्व में 200 से अधिक वीरों ने स्वाभिमान, धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस संघर्ष में भोपत जी के सुपुत्र लाखा जी सहित 200 वीरों को अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं मिला। इस नमन कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलाब ने मगरा मेरवाड़ा के इन वीर शहीदों के अद्वितीय शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कैबिनेट मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों सहित कई प्रमुख दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
ओंकार सिंह लखावत (अध्यक्ष, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण), सुरेश सिंह रावत (माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार)
माननीय अविनाश गहलोत (माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार)
पृथ्वीसिंह (विश्व हिंदू परिषद), शंकर सिंह रावत(विधायक, ब्यावर),डॉ. धर्मेंद्र सिंह रावत लामाणा (संयोजक, जन्मोत्सव समिति),कमला चौहान (प्रधान, रायपुर) व गणपत सिंह रावत (प्रधान, जवाजा),राम सिंह बूटीवास (अध्यक्ष, हिन्दू महासभा) सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों का जताया आभार
मंच का कुशल संचालन घेवर सिंह जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेन्दड़ा सरपंच रतन सिंह भाटी, झालाकी चौकी सरपंच रमेशसिंह, और रामगढ़ सेड़ोतान के पूर्व सैनिक आदरणीय पाचूसिंहजी चौहान (नेताजी), सूबेदार मदन सिंह, घेवर सिंह, दिलीप सिंह, रामेश्वर सिंह सहित संपूर्ण रामगढ़ सेड़ोतान वासियों का अतुलनीय सहयोग रहा।
जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमसिंह चौहान और संयोजक धर्मेंद्र सिंह रावत (लामाना) ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार और अभिनंदन व्यक्त किया।
“मगरा मेरवाड़ा के अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।”
