Homeभीलवाड़ानगर फोर्ट में अलग-अलग स्थानों पर हुआ होलिका दहन:लोगों ने एक दूसरे...

नगर फोर्ट में अलग-अलग स्थानों पर हुआ होलिका दहन:लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई

नगर फोर्ट में अलग-अलग स्थानों पर हुआ होलिका दहन:लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील मुख्यालय कस्बे में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे में कचहरी चौक, हेली घाट, ककोड़ दरवाजा , स्कूल खेड़िया , तहसील कॉलोनी , अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दूसरे दिन सोमवार को धुलेंडी को लेकर भी लोगों में उत्साह दिखाई दिया।ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए सबसे अधिक उत्साह बच्चों में बना रहा। अपने-अपने समूह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं युवा भी मदमस्त होकर टोलियों में रंग-गुलाल खेलने निकले।
रविवार की रात करीब 11:30 बजे कस्बे के लगभग 5 जगह में होलिका दहन किया गया। लोगों ने इसके पूर्व पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में दहन किया गया। पर्व को लेकर उत्साह बना रहा।
थानाधिकारी दिलीप सहल ने जगह-जगह तैनात किया पुलिस बल,त्योहारों को देखते हुए तहसील क्षेत्र व कस्बे सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कुल मिलाकर शांति पूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया गया।मित्रों के साथ मनाई होली मंगलवार को धुलेंडी पर सुबह से ही बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा था। सुबह करीब 10 बजे विभिन्ना गली मोहल्ला व बाजार में होली का रंग चढने लगा था। लोगों ने अपने-अपने समूहों में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES