Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगीता सोनी राष्ट्रीय श्रम संस्थान से सम्मानित

गीता सोनी राष्ट्रीय श्रम संस्थान से सम्मानित

 बिलासपुर।स्मार्ट हलचल/वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा में सामाजिक सुरक्षा पर आयोजित प्रशिक्षण प्रोग्राम में सफलतापूर्वक भागीदारी के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की गीता सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा के डायरेक्टर जनरल डॉ अरविन्द ने यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि जांजगीर निवासी गीता सोनी भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश प्रभारी हैं। गीता सोनी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अरसे से सक्रिय हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES